Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
राजधानी दिल्ली में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या - Sabguru News
Home Delhi राजधानी दिल्ली में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

राजधानी दिल्ली में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

0
delhi gang rape
factory worker gang raped and murdered in south delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात को महिला के मित्र और उसके सहयोगियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में महिला की हत्या कर रविवार तड़के उसका शव दिल्ली विकास प्राधिकरण की पौधशाला में फेंक दिया। महिला शुक्रवार सुबह से लापता थी।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चौकीदार ने सुबह 8.20 बजे दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित पौधशाला में झाडियों के पीछे शव को देखा। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और उसके हाथ और पांव बंधे हुए थे।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि हत्या करने से पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ऎसा लगता है कि आरोपियों ने महिला का गला घोंटने से पहले उसके साथ गुदा मैथुन भी किया और उसके गुप्तांगों में लकड़ी डाल दी।

उन्होंने कहा कि मृत महिला दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी की रहने वाली थी। वह शुक्रवार सुबह तकरीबन 9.30 बजे अपने घर से निकली थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी उसके पति ने हमसे संपर्क किया और उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मृत महिला अपने परिवार में अकेली कमाने वाली थी। वह सिलाई का काम कर आजीविका चलाती थी। कुछ माह पहले ही मृत महिला के पति के दोनों पैर एक सड़क दुर्घटना में खराब हो गए थे।

महिला एक 13 साल की बेटी सहित तीन बच्चों की मां थी। उसके कथित तौर पर अपने तीन पुरूष मित्रों से साथ विवाहेतर संबंध थे। पुलिस ने कहा कि उसे महिला के एक दोस्त और उसके सहयोगियों के बारे में कुछ जानकारी मिली है, जो कि अभी फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों के नाम बताने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बर्बर कृत्य के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here