

पाली। पाली में सेवा समिति की ओर से संचालित वृद्ध आश्रम में रविवार को होली के उपलक्ष्य में फागोत्सव का आयोजन किया गया।
फागोत्सव के दौरान मातेश्वरी फाग उत्सव मंडल के कलाकारों की ओर से भगवान कृष्ण की लीलाओं के प्रसंग और होली से जुडे गीतों पर नृत्यमयी प्रस्तुति दी गई।

फागोत्सव का घीसूलाल पारख, विजय राज बम्ब, बजरंग लाल हुरकट, सुभत मल सिंघवी, राजेंद्र मेहता, हरिलाल दवे सहित सैकड़ों प्रेमियों ने आनंद उठाया। फागोत्सव के दौरान वृद्धजनों के चेहरे पर उत्साह देखते ही बनता था।

सेवा समिति के सचिव प्रमोद जेथलिया ने बताया कि सौ वर्षीय अजीत सिंह देवल ने होली खेलते समय कहा आज मेरी पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई।
उन्होंने फाग गाने वालों के साथ फूलों की होली खेली इस अवसर पर आनंदी लाल चतुर्वेदी सुमित्रा चक्रवर्ती तथा अन्य महिला पुरुषों ने फागोत्सव आनंद लिया।