![कलयुगी पिता की करतूत: बड़ी बेटी को बनाया हवस का शिकार कलयुगी पिता की करतूत: बड़ी बेटी को बनाया हवस का शिकार](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/04/der.jpg)
![father allegedly rapes his daughter over 3 year in jodhpur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/04/ray.jpg)
जोधपुर। जिले के भोपालगढ़ तहसील के अरटिया खुर्द गांव में कलयुगी पिता ने अपनी सबसे बड़ी बेटी का हवस का शिकार बना डाला।
तीन चार साल से बेटी का यौन शोषण करने वाले पिता के खिलाफ बेटी ने बुधवार को थाने पहुंच प्राथमिकी दर्ज करवाई। गुरुवार सुबह पीड़िता का महात्मा गांधी चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया।
भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि अरटियाखुर्द गांव के रहने वाले श्रवण गर्ग पर उसकी बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता श्रवण गर्ग पिछले तीन चार साल से शराब के नशे में धुत होकर घर आता और उससे दुष्कर्म करता। उसकी हरकतों से परेशान होकर वह छह माह से अपने ननिहाल गोटन चली गई।
फिर घर पर रहने आई तब उसके पिता ने फिर वही हरकत की। इस पर वह अपने रिश्ते के मामा के साथ पुलिस थाने पहुंची और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दी।
भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि पीड़िता के छह भाई बहन और भी है, मगर वह घर में सबसे बड़ी है। उसका गुरुवार सुबह महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। भोपालगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।