

महेसाणा। गुजरात के महेसाणा में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। यह शादी इसलिए कतिथ विवाद और सुर्खियों का कारण बन गई क्योंकि इससे सामाजिक रिश्तों के समीकरण ही बदल गए हैं।
हुआ यूं था कि रामचरण इंदौरा की पत्नी का अरसे पहले निधन हो गया था। अपने पिता के अकेलेपन को दूर करने के लिए उनके बड़े बेटे चंद्रप्रकाश ने उनके लिए कोई जीवनसाथी तलाशना शुरू किया। यह सिलसिला तब थमा जब चंद्रप्रकाश ने अपनी ही बड़ी साली को पिता के जीवन साथी के लिए उपयुक्त पाया।
चंद्रप्रकाश की बड़ी साली बरसों से अपने पति से अलग रह रही थी। चंद्रकाश की साली परित्यक्ता सुमित्रादेवी ने हालांकि शादी के लिए हां करने में काफी देर की।
आखिरकार रामचरण इंदौरा ७५ और सुमित्रा ५५ साल शादी तय हो गई। शादी होते ही पिता रामचरण और बेटा चंद्रप्रकाश साढूभाई बन गए। बेटे की नई मां उससे पांच साल छोटी है। इसके साथ ही दो बहनों का रिश्ता सास-बहू में बदल गया। सुमित्रा अपनी छोटी बहन की सास बन गई। इस शादी से चंद्रप्रकाश खुश है। उसका कहना है कि सुमित्रा देवी अब हम चारों भाईयों की मां है। हम उनका सम्मान करते हैं।