

रेवदर (सिरोही)। रेवदर थाने क्षेत्र में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो उसने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार रेवदर कस्बे में मंगलवार रात को एक व्यक्ति नशे की हालत में घर पहुंचा। वहां पर उसकी पत्नी बाहर किसी काम से गई हुई थी। घर पर दो बेटियां थी। नशे की हालत में पिता ने अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पिता की हरकतें देखकर बडी बेटी मां के पास गई और उसे लेकर आई।
मां आई तो छोटी बेटी बेसुध हालत में घर में मिली। वह उसे तुरंत चिकित्सालय ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात कही। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चिकित्सालय में मामले की जानकारी ली और पीडिता के घर पहुंची। वहां पर दुष्कर्म करने का आरोपी पिता बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।