![भारत के साथ दुनिया भर में मनाया गया विश्व योग दिवस भारत के साथ दुनिया भर में मनाया गया विश्व योग दिवस](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yiga-in-china.jpg)
![first international Yoga Day celebrated around the world](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yiga-in-china.jpg)
नई दिल्ली। भारत के साथ दुनिया भर में रविवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। पहले योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दिल्ली के राजपथ पर 40,000 लोगों के साथ योग किया। वहीं देश के विभिन्न राज्यों में लोगों ने बड़ी संख्या में योग में भाग लिया।
इस दौरान मुस्लिम संगठनों के विरोध के कारण सूर्य नमस्कार को प्रमुख आसनों में शामिल नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत में जहां कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध के कारण सूर्य नमस्कार को प्रमुख आसनों में शामिल नहीं किया गया।
![first international Yoga Day](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yoga-in-paris.jpg)
वहीं ताइवान में सूर्य नमस्कार भी योग का हिस्सा रहा। इसके अलावा न्यूजीलैंड, सिडनी, चीन, मलेशिया जैसे देशों में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सियाचिन में तैनात इंडियन आर्मी के जवानों ने भी योग किया। वहीं, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विराट पर भी इंडयिन नेवी के जवानों ने योग अभ्यास किया।
![first international Yoga Day](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yoga-in-colambo.jpg)
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एस कर ने एक के बाद एक कई फोटो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इन चित्रों में सिचाचिन में बर्फ पर जवान चटाई बिछा कर योग करते नजर आ रहे थे।
वहीं कक्ष के रण से लेकर विभिन्न सैन्य ठिकानों पर जवानों ने योग का अभ्यास किया। रक्षा मंत्री स्वयं सैन्य अधिकारियों के साथ योग करते देखे गये। इसके साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी राजपथ पर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
![first international Yoga Day](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yoga-in-uzbekistan.jpg)
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने विश्व योग दिवस मनाया। उच्चायोग की ओर से योग करते हुए लोगों के चित्र ट्वीट किए गए। पाकिस्तान के कराची, इस्लामाबाद और लाहौर में भी कई स्थानों पर योग का आयोजन होने वाला था लेकिन आतंकियों की धमकी के कारण आयोजन रद्द कर दिए गए थे।
![Prime Minister Narendra Modi leads yoga day, india attempts world record](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/modi-yoga2.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दिल्ली के राजपथ पर 40,000 लोगों के साथ योग किया। वहीं देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में केंद्र सरकार के मंत्रियों ने भी विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
![first international Yoga Day](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/06/yoga-in-combodia.jpg)
योग दिवस से कार्यक्रमों में कोलकाता में दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, शिमला में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह,राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गुजरात में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपने सहयोगियों और लोगों के साथ विश्व योग दिवस में भाग लिया।
आनंदीबेन पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूरे गुजरात में 1.25 करोड़ लोगों ने पहले विश्व योग दिवस में हिस्सा लिया।