Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
former BSP minister Badshah Singh joins Congress
Home Headlines पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल

0
पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल
former BSP minister Badshah Singh joins Congress

former BSP minister Badshah Singh joins Congress

लखनऊ। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बादशाह सिंह शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसके अलावा जनपद बहराइच के नानपारा से विधायक रहे पूर्व विधायक वारिस अली ने बसपा छोड़कर, सिद्ध गोपाल अहिरवार चेयरमैन, खरैला नगर पंचायत, महोबा, लतीफ अहमद जिला सचिव समाजवादी पार्टी एवं बादशाह सिंह की पत्नी रत्ना सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में अनेक पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सहकारिता के पदाधिकारी शामिल रहे। उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि बादशाह सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जहां पूरे बुन्देलखण्ड की जनता में एक संदेश गया है, वहीं वारिस अली के आने से बहराइच में कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के समन्वय समिति के चेयरमैन एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बादशाह सिंह संघर्षशील व्यक्ति हैं। इनके साथ आने से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजबब्बर के नेतृत्व में जो अभियान शुरू किया गया है उसे मजबूती मिलेगी और हम अपनी मंजिल को अवश्य प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि वह पिछले 27 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने नगर पंचायत खरैला से राजनीति की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि वह सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्र बुन्देलखण्ड के हैं जहां कृषि ही मुख्य जीविका का साधन है।

पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने जो किसानों का ऋण माफ किया था यदि कर्जमाफी न होती तो सौ-दो सौ किसान आत्महत्या कर चुके होते और हजारों बेटियों, बहनों की शादियां रूक गयी होतीं। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के किसानों की कर्जमाफी की योजना से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर बसपा छोड़कर पूर्व विधायक नानपारा वारिस अली ने कहा कि वह राहुल जी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से काफी प्रभावित हैं और किसानों, सैनिकों एवं आम जनता के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जो संघर्ष किया जा रहा है उससे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनुसुइया शर्मा, महासचिव प्रभारी प्रशासन प्रमोद सिंह एवं महासचिव सर्वजीत सिंह मक्कड, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने भी सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया है।