![शीला दीक्षित के दामाद को पुलिस ने लिया हिरासत में शीला दीक्षित के दामाद को पुलिस ने लिया हिरासत में](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/dix.jpg)
![Former Delhi chief minister Sheila Dikshit's son in law arrested for domestic violence](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/dix.jpg)
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को घरेलू हिंसा के मामले में रविवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित और उनके पति सईद मोहम्मद इमरान पिछले दस महीने से अलग रह रहे थे। लतिका ने अपने पति सईद मोहम्मद इमरान के खिलाफ घरेलू हिंसा एक्ट के तहत बाराखंभा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह मोहम्मद इमरान को हिरासत में ले लिया। शीला दीक्षित की दो संतानें हैं। बेटी लतिका और बेटे संदीप दीक्षित। संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं।