

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी को केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बेदी पुडुचेरी की चौथी उपराज्यपाल होंगी।
केन्द्र सरकार की सिफारिश पर रविवार को राष्ट्रपति ने उन्हें उपराज्यपाल नियुक्त किया। दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पहली महिला आईपीएस किरण बेदी राजनीतिक सक्रियता से दूर थीं। दिल्ली चुनाव में भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और बेदी खुद चुनाव हार गई थीं।
उपराज्यपाल बनने के बाद किरण बेदी सरकार शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को निभाने लिए हरसंभव योगदान दूंगी। मैं देश की सेवा के लिए ही यहां हूं। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये जिम्मेदारी दी गई। मैं इस उम्मीद पर खरी उतरूंगी। अच्छी बात यह है कि यह एक केंद्रीय शासित प्रदेश है यानि करने के लिए बहुत कुछ होगा।
रविवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि किरण बेदी को तत्काल प्रभाव से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया जाता है। गौश्रतलब है कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए, जिसमें पुदुच्चेरी की 30 सीटों में से 15 पर कांग्रेस ने कब्ज़ा जमाया जबकि उसकी गठबंधन पार्टी डीएमके ने दो सीटें जीती।