सबगुरु न्यूज-आबूरोड। सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन के यार्ड के छह नम्बर ट्रेक पर शुक्रवार सवेरे करीब 8.20 पर एक डबल स्टेक मालगाडी के चार वेगन पटरी से उतर गए। इससे ट्रेक पूरी तरह से उखड गया है।
आबूरोड रेलवे स्टेशन के यार्ड के ट्रेक संख्या छह पर सवेरे करीब 8.20 बजे मालगाडी जीएचएच/डीसीसी निकल रही थी। इसके एक वेगन के पहिए जाम होने के कारण इसने पटरी को उखाड दिया। इसे चार रेक पटरी से उतर गए हैं।

इस डबल स्टेक मालगडी के हर रेक पर दो कंटेनर रखे हुए हैं। इन चारों रेक के कंटेनर गिरने की स्थिति मे हैं। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 46 रेक वाली इस डबल स्टेक मालगाडी पर करीब 136 कंटेनर परिवहन किए जा रहे थे।

मुख्य मार्ग पर होता तो प्रभावित होता यातायात
यह हादसा यार्ड के छह नम्बर ट्रेक पर हुआ, इससे अहमदाबाद दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित नहीं होगा। यदि इस डबल स्टेक मालगाडी का डी-रेलमेंट मुख्य मार्ग पर होता तो अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात के प्रभावित होने की आशंका थी।