Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
कानपुर : शादी समारोह में चार साल की बच्ची से रेप – Sabguru News
Home Headlines कानपुर : शादी समारोह में चार साल की बच्ची से रेप

कानपुर : शादी समारोह में चार साल की बच्ची से रेप

0
कानपुर : शादी समारोह में चार साल की बच्ची से रेप
four year old girl raped during wedding ceremony in kanpur
four year old girl raped during wedding ceremony in kanpur
four year old girl raped during wedding ceremony in kanpur

कानपुर। शादी समारोह में सम्मलित होने आई चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

बिठूर थानाक्षेत्र स्थित लवकुश वाटिका में सोमवार को शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए एक परिवार आया। परिजनों ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।

खेलत-खेलते वह कार्यक्रम स्थल से गायब हो गई। बारातशाला में बेटी को न देखकर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरु कर दी। तभी एक रिश्तेदार की नजर वाटिका के पीछे पड़ी तो देखा कि मासूम खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी।

यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इलाज के लिए हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी पर पहुंचे थानेदार रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

परिजनों की ओर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

https://www.sabguru.com/rape-case-in-lucknow/

https://www.sabguru.com/buldhana-headmaster-among-11-teachers-arrested-raping-12-minor-tribal-girls-ashramshala-school/

https://www.sabguru.com/minor-raped-by-relative-in-gandhi-nagar-jaipur/