

पेरिस। दक्षिणी फ्रांस के ग्रास शहर में एक उच्च विद्यालय में गुरुवार को हुई गालीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं।
फ्रांस के टीवी चैनल बीएफएम के अनुसार एक व्यक्ति ने सुबह में टोक्वेविले स्कूल पर हमला किया जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। हमलावर के पास कई हथियार थे। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार चल रहा है।
रेड फोर्स के आतंक विरोधी कमांडो घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उधर, सरकार ने अपने मोबाइल एप के जरिए आतंक की चेतावनी जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि ग्रास फ्रांस में इत्र उद्योग का केंद्र है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार शिक्षा अधिकारियों ने शहर के 40 किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल बंद कर दिए हैं।