![हैदराबाद क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष होंगे जी विवेकानंद हैदराबाद क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष होंगे जी विवेकानंद](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/04/G-Vivekanand-elected-President-of-Hyderabad-Cricket-Association.jpg)
![G Vivekanand elected President of Hyderabad Cricket Association](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/04/G-Vivekanand-elected-President-of-Hyderabad-Cricket-Association.jpg)
हैदराबाद। पूर्व सांसद और मशहूर उद्योगपति जी विवेकानंद को शनिवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ एचसीए का अध्यक्ष चुना गया। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव कराए गए।
विवेकानंद पूर्व भारतीय स्पिनर अरशद अयूब का स्थान लेंगे जो डेलोइट की प्रतिकूल ऑडिट रिपोर्ट के बाद आलोचना झेल रहे थे।
विवेकानंद ने विद्युत जयसिम्हा को 136-69 मतों के अंतर से हराया जबकि टी शेषनारायणन को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। चुनाव 17 जनवरी को हुए थे लेकिन चुनावों को चुनौती देने वाली याचिका के कारण परिणाम टाल दिए गए थे।