
सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटडी मे पांच दिवसीय गणेश उत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
जय भैरूनाथ ग्रुप व राधे-राधे युवा मंडल द्वारा गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव मे स्थित भैरूजी के मंदिर से रवाना हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः उसी मार्ग से घूमती हुई राम तलाई पर पहुंची।
वहां जयकारे के साथ गणपति की आरती के बाद गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान भक्तगणों को प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं शोभायात्रा में घोड़ों के साथ गणपति की प्रतिमा का भक्तगणों ने दर्शन का लाभ लिया।