![एनाबोलिक स्ट्रेरायड के सेवन का दोषी पाए जाने से सकते में हैं फेलिक्स स्ट्रम एनाबोलिक स्ट्रेरायड के सेवन का दोषी पाए जाने से सकते में हैं फेलिक्स स्ट्रम](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/shocked.jpg)
![German boxer Felix Sturm shocked by positive drug test for steroids](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/04/shocked.jpg)
बर्लिन। विश्व सुपर हैवीवेट चैंपियन फेलिक्स स्ट्रम एनाबोलिक स्ट्रेरायड के सेवन का दोषी पाए जाने से सकते में हैं। स्ट्रम को 20 फरवरी को चुडिनोव पर जीत के बाद स्टेरायड के हाइड्रो एक्सवाई स्टेनोजोलोल के सेवन का दोषी पाया गया है।
उन्होंने कहा कि मैं सकते में हूं। यह बडा अजीब था विशेषकर उन्होंने परिणाम से मुझे सूचित करने में आठ सप्ताह का समय लिया। इसके अलावा मुकाबले की मेजबानी करने वाले र्जमन पेशेवर मुक्केबाजी संघ (बीडीबी) को भी सूचित नहीं किया गया।
केवल मुझे और मेरे ट्रेनर को बताया गया। यदि स्ट्रम का बी नमूना भी पाजीटिव पाया जाता है तो उन पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है।