

मथुरा। जर्मनी के ब्रेमेन विश्वविद्यालय में जनपद की काम्या सिंह ने बीबीए टाॅप करते हुए विश्व—पटल पर अपने अभिभावकों और अध्यापकों का नाम रोशन कर दिया तो पूर्व के विद्यालय ने काम्या को सम्मानित किया है।
मथुरा के चन्द्रलोक कृष्णानगर निवासी काम्या के माता-पिता का बचपन में ही एक दुर्घटना में स्वर्गवास हो गया था। फिर उसके ताऊ भगवान सिंह आर्य वरिष्ठ अधिवक्ता ने काम्या की शिक्षा-दीक्षा का कार्यभार अपने कंधों पर लिया।
काम्या ने रतनलाल फूलकटोरी देवी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जयपुर की वनस्थली विद्यापीठ से बीबीए में प्रवेश लिया जहां दो वर्ष पढ़ाई पूरी करने के बाद बालिका ने विश्व के छह विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप हेतु आवेदन किया।
उसकी प्रतिभा को देखते हुए उत्तरी पश्चिमी जर्मनी में स्थित ब्रेमेन विश्वविद्यालय ने बालिका को स्काॅलरशिप दी, जिससे काम्या सिंह ने बीबीए में विश्वविद्यालय टाॅप कर अपना लोहा मनवाया।