

पटना। भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई के बाद दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी लाइन से कोई अलग कोई नहीं चल सकता और जो ऐसा करेगा उसे पार्टी अलग कर देगी।
केंद्रीय मंत्री ने कन्हैया के समर्थन में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से दिए गए बयान को लेकर उनपर हमला बोलते हुए कि कोई भी व्यक्ति् पार्टी के ऊपर नहीं है। पार्टी लाइन से अलग चलने वाले पर भाजपा कार्रवाई कर सकती है।
कन्हैया पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून के डर से कन्हैया अब अपना बयान बदल रहा है। पहले भारत से आजादी और अब भारत में आजादी की बात कर रहा है।