

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के चिकलथाना इलाके में दो अज्ञात युवकों ने शुक्रवार को 22 साल की एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
चिकलथाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के हुई जब पीडि़ता और उसका एक पुरुष मित्र कार्यस्थल से घर लौटते समय एक जगह पर रुके।
उन्होंने कहा कि दो लड़के उनका पीछा कर रहे थे। दोनों ने युवती और उसके मित्र को घेर लिया और फिर युवती के साथ बलात्कार किया। दोनों ने उसके मित्र को भी पीटा।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता की शिकायत के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 बलात्कार के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया गया।