![खाना देकर खेत से लौट रही किशोरी के साथ रेप खाना देकर खेत से लौट रही किशोरी के साथ रेप](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/08/khat.jpg)
![girl raped in payagpur area in bahraich](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/08/khat.jpg)
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के प्रयागपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक किशेारी के साथ गांव के ही युवक ने बलात्कार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार यहां बताया कि गंगापुर गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम गांव के पास ही खेत पर खाना लेकर गई थी।
वापस लौटते समय उसी गांव के महते गुप्ता नामक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।