Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
गोरखपुर में लडकी ने दी अपनी चोटी की बलि, ओझा अरेस्ट - Sabguru News
Home Breaking गोरखपुर में लडकी ने दी अपनी चोटी की बलि, ओझा अरेस्ट

गोरखपुर में लडकी ने दी अपनी चोटी की बलि, ओझा अरेस्ट

0
गोरखपुर में लडकी ने दी अपनी चोटी की बलि, ओझा अरेस्ट
More Incidents Of Hair Chopping Reported in uttar pradesh, police alert

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और हापुड़ के बाद अब गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में भी एक नाबालिग लड़की की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया है।

लेकिन यहां किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की ने ओझा के कहने पर खुद अपनी चोटी काट ली। पुलिस ने ओझा (तांत्रिक) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मछली गांव निवासी एक परिवार की 17 वर्षीया बेटी बीमार थी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थी। परिजनों ने कई जगह ओझाओं को दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला।

दहशत : पिलखुवा में रात को सो रही महिला की चोटी कटी

एक जुलाई को परिवार के लोग पीड़ित लड़की को लेकर गांव मगरहिया रोड निवासी ओझा चंद्रभान दास के यहां गए। ओझा चंद्रभान ने लड़की को ठीक होने के लिए किसी की बलि देने की सलाह दी। साथ ही तत्काल लाभ के लिए लड़की को अपनी चोटी खुद काटने को कहा। लड़की ने अपनी चोटी काट ली।

मथुरा में चोटी काटने वाली महिला समझ वृद्धा की पीट कर हत्या

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने थाना कैंपियरगंज को दी। पुलिस ने ओझा चंद्रभान दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को गांव मगरैया से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।