

नोएडा। नोएडा जनपद के तिगड़ी गांव में दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई किशोरी ने सुबह पांच बजे सफदरगंज अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा के बिसरख ब्लाक के तिगड़ी गांव की रहने वाली पन्द्रह वर्षीय किशोरी को अज्ञात बदमाशों ने पहले रेप किया और फिर उसे जलाने की कोशिश की।
पीडिता कोसे सफदरगंज अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां किशोरी का इलाज चल रहा था। सुबह पांच बजे के करीब बुरी तरह झुलस चुंकी किशोरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके परिजन बेहद आहत है और उन्होंने पुलिस से हत्यारों को पकड़ कर जेल भेजने की मांग की है।
वहीं अस्पताल के एक डाक्टर ने किशोरी को 95 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया है। डाक्टर ने स्पष्ट किया कि इतना ज्यादा जलने के बाद बचने के चांस कम हो जाते है। इधर, किशोरी के गांव में तनाव व्याप्त हो गया है और भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है।