

पणजी। गोवा के वालपोई से कांग्रेसी विधायक विश्वजीत राणे ने विधायकपद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा सभापति को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
राणे ने कांग्रेस महासचिव और गोवा चुनाव प्रभारी दिग्विजय सिंह के कुप्रबंधन के कारण कांग्रेस गोवा में सरकार नहीं बना पाई। उन्होंने यहां तक कहा था कि लगता है कि वह गलत पार्टी में हैं। राणे ने कहा कि गोवा के मामले को जिस तरह संचालित किया गया, वह शर्मनाक है।
राणे ने कहा कि और भी कांग्रेस विधायक परेशान है और वह उन्हीं (राणे) की तरह पार्टी छोड़कर जा सकते हैं। बतादें कि दिग्विजिय सिंह ने उन पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
राणे के त्यागपत्र के बाद वालपोई सीट खाली हो गई है, जहां फिर से चुनाव कराया जाएगा। 40 सदस्यीय विधानसभा का संख्याबल अब 39 हो गया है और कांग्रेस विधायकों की संख्या 17 से अब 16 हो गया।