Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
hug day के दिन लड़की का इनकार, प्रेमी ने लगा दी ब्रिज से छलांग - Sabguru News
Home India City News hug day के दिन लड़की का इनकार, प्रेमी ने लगा दी ब्रिज से छलांग

hug day के दिन लड़की का इनकार, प्रेमी ने लगा दी ब्रिज से छलांग

0
hug day के दिन लड़की का इनकार, प्रेमी ने लगा दी ब्रिज से छलांग
gorakhpur : young man jumps from overbridges in love
gorakhpur : young man jumps from overbridges in love
gorakhpur : young man jumps from overbridges in love

गोरखपुर। महानगर के दुर्गाबाड़ी के आशीर्वाद मैरेज हॉल के पास रहने वाला प्रेमी बीती रात प्रेमिका द्वारा प्रेम का इजहार नहीं करने पर गोरखनाथ ओवरबृज से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

परिजनों की माने तो प्रेमी रहमान काफी दिनों से डिप्रेशन में था। वह शहर के दुर्गाबाड़ी में आशीर्वाद मैरेज हॉल के पास रहता हैं। वह टेंपो की एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। वह मोहल्ले की ही एक लड़की से प्यार करता है।

मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने बताया, रोज डे के दिन रहमान ने युवती को रोज दिया, जिसे लड़की ने नाली में फेंक दिया। इसके बाद वह हर रोज लड़की को कुछ न कुछ देने की कोशिश करता था।

हग डे के दिन लड़की ने साफ तौर पर रहमान से बोल दिया कि वह उससे प्‍यार नहीं करती। लड़की का कहना था, वह किसी और से प्‍यार करती है। यह सुनने के बाद रहमान डिप्रेशन में रहने लगा था। रहमान के बड़े भाई सलमान के मुताबिक विगत कुछ दिनों से रहमान काम पर नहीं जा रहा था। काफी परेशान रहता था।

उसे बीती रात नाना के घर गोरखनाथ के रसूलपुर भेज दिया गया था। रात मेें रहमान घर से निकल गया। वह गोरखनाथ फ्लाई ओवर पर पहुंचा और बीच में पहुंचने के बाद छलांग लगा दी। क्रासिंग के बगल में गिरने की वजह से उसके पैर और सिर में चोट आ गई।