Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
नया फरमान, टू-व्हीलर गाडिय़ों पर मंडराया संकट - Sabguru News
Home Business Auto Mobile नया फरमान, टू-व्हीलर गाडिय़ों पर मंडराया संकट

नया फरमान, टू-व्हीलर गाडिय़ों पर मंडराया संकट

0
नया फरमान, टू-व्हीलर गाडिय़ों पर मंडराया संकट
govt's red signal for new two wheeler models in delhi
govt's red signal for new two wheeler models in delhi
govt’s red signal for new two wheeler models in delhi

मुंबई। बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स के लिए बुरी खबर है। दिल्ली में 1 अप्रेल से बीएस-4 वाले टू-व्हीलर मॉडल्स का रजिस्ट्रेशन ही होगा। सरकार के इस फैसले से कंपनियों के बीएस-3 मॉडल्स की बिक्री पर संकट मंडराने लगा है।

दिल्ली में 1 अप्रेल से बीएस-3 वाले टू-व्हीलर्स के नए मॉडल्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इस फैसले से बजाज वी15, सुजुकी एक्सेस और हयाते के अलावा रॉयल एनफील्ड की हिमालयन पर असर होगा।

भारत में टू-व्हीलर के लिए बीएस-3 और पैसेंजर व्हीकल के लिए बीएस-3 और बीएस-4 नियम लागू हैं। 1 अप्रैल 2016 से सभी टू-व्हीलर मॉडल्स को बीएस-4 नियम मानना अनिवार्य होगा। वहीं मौजदू टू-व्हीलर मॉडल्स को 1 अप्रैल 2017 तक बीएस-4 में अपग्रेड करना जरूरी होगा।

इस फैसले पर ऑटो संगठन सियाम का कहना है कि बीएस-3 वाले पुराने मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन ना होने पर कंपनियों को नुकसान होगा। 1 अप्रेल से बीएस-4 नियम लागू होगा जिसके बाद बीएस-3 मॉडल का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

ऐसे में बीएस-4 के नोटिफिकेशन आने तक इंडस्ट्री ने बीएस-3 मॉडल के रजिस्ट्रेशन की मांग की है। बीएस-3 मॉडल के रजिस्ट्रेशन की अर्जी दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग में दिसंबर से लंबित है।

गौरतलब है कि दिल्ली में टू-व्हीलर गाडिय़ों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल दिल्ली में 3,78,862 टू-व्हीलर्स गाडिय़ां बिकी थी।

बता दें कि दिल्ली में कंपनियां ज्यादातर महंगे प्रोडक्ट्स बेचती हैं, ऐसे में बीएस-4 के नए नियम से कंपनियों को नुकसान संभव है।