Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
groom beaten by bride on their wedding night
Home Breaking शादी की रात दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे को चप्पलों से धुना 

शादी की रात दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे को चप्पलों से धुना 

0
शादी की रात दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे को चप्पलों से धुना 
groom beaten by bride on their wedding night
groom beaten by bride on their wedding night
groom beaten by bride on their wedding night

फिरोजाबाद। थाना रामगढ क्षेत्र के अन्तर्गत एक प्रेम विवाह में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब दुल्हन ने अपने प्रेमी दुल्हा की चप्पलों से धुनाई कर दी।

थाना रामगढ क्षेत्र के अन्तर्गत नगला मिर्जा बडा निवासी एक युवक के पिछले दो वर्षो से सैलई निवासी किसी युवती से प्रेम सम्बंध चल रहे है। जिसकी जानकारी दोनो के परिजनों को हुई तो उन्होने दोनो की शादी करने का निर्णय लिया।

दोनों का विवाह शुक्रवार को होना तय हुआ था। प्रेमी दुल्हा बनकर अपनी प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा जहां किसी बात को लेकर प्रेमिका(दुल्हन) के परिजनों से विवाद हो गया।

गुस्साई प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर के अन्दर बुलाकर उसकी चप्पलों से अच्छी खासी धुनाई कर दी। जिससे शादी समारोह मे अफरा तफरी मच गई।

मामला पुलिस तक पहुंचा पुलिस ने घायल दूल्हा का डॉक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है।