

मुंबई। ‘दंबग’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को अपना 28वां जन्मदिन मनाएंगी। इनका जन्म 1987 को बिहार में हुआ था।
बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी सोनाक्षी है।
सोनाक्षी ने शुरूआती पढ़ाई मुंबई में आर्य विद्या मंदिर से हासिल कर श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाक्रेसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
बतौर कस्ट्यूम डिजाइनर सिन्हा ने 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए वस्त्र डिजाइन किए हैं। बाद में लक्मे फैशन वीक 2009 और लक्मे फैशन वीक 2008 में रैंप पर भी चली।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को काफी सराहा गया जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा भी गया।
दबंग की सफलता के बाद सिन्हा ने सन ऑफ सरदार, रोउड़ी राठौड़, लुटैरा, दबंग-2 और आर-राजकुमार जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है।