

शिमला। विलासपुर की भराड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। डंगार क्षेत्र के रोपड़ी गांव की एक महिला ने सेना के जवान अशोक कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने सोमवार की शाम आरोपी को अरेस्ट किया, जिसके बाद उसे अदालत ने 15 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों विवाहित हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं।
महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने पति को आपबीती बताई। इसके उपरांत भराड़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया।