![विज्ञापन फिल्म में साथ नजर आएंगे ऋतिक, सोनम विज्ञापन फिल्म में साथ नजर आएंगे ऋतिक, सोनम](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/07/ad.jpg)
![Hrithik roshan and Sonam kapoor pair came together in ad film](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/07/ad.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। ऋतिक रोशन और सोनम कपूर ने ‘धीरे धीरे से’ गाने में अपनी कैमेस्ट्री से ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों पर इसका नशा सा छा गया है।
यह एक म्यूजिक वीडियो था, जिसमें ऋतिक और सोनम की रोमांटिक जोड़ी देखने के बाद लोग उनसे एक साथ फिल्म करने की डिमांड करने लगे।
ऋतिक और सोनम ने एक साथ किसी फिल्म को साइन नहीं किया है, लेकिन दोनों जल्द एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। यह एक टीवी विज्ञापन है, जिसकी उन्होंने हाल ही में शूटिंग की है। वैसे इससे पहले भी दोनों मोबाइल के एक विज्ञापन में साथ दिख चुके हैं।
ऋतिक की जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ रिलीज होने वाली है, इसमें वो नई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखेंगे। वही सोनम अपनी रिया कपूर की प्रोडक्शन फिल्म’वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।