Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
करण मल्होत्रा की फिल्म में डबल रोल करेंगे रितिक रोशन – Sabguru News
Home Entertainment Bollywood करण मल्होत्रा की फिल्म में डबल रोल करेंगे रितिक रोशन

करण मल्होत्रा की फिल्म में डबल रोल करेंगे रितिक रोशन

0
करण मल्होत्रा की फिल्म में डबल रोल करेंगे रितिक रोशन
Hrithik Roshan to play a double role in Karan Malhotra's next
Hrithik Roshan to play a double role in Karan Malhotra's next
Hrithik Roshan to play a double role in Karan Malhotra’s next

मुंबई। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही काबिल के प्रमोशन में जुटे रितिक रोशन को लेकर एक और बड़ी खबर मिली है।

इस खबर के अनुसार वे करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली करण जौहर की कंपनी की फिल्म में डबल रोल करेंगे। करण मल्होत्रा की फिल्म अग्निपथ में रितिक रोशन ने अमिताभ बच्चन वाले रोल को निभाया था।

अपने पिता की फिल्म कृष में रितिक डबल रोल कर चुके हैं। काबिल के बाद राकेश रोशन अपने बेटे को लेकर कृष-4 बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

करण मल्होत्रा की फिल्म के लिए रितिक रोशन के साथ दो हीरोइनों को कास्ट किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस दौड़ में जैक्लीन, कैटरीना कैफ और यहां तक कि यामी गौतम के नामों की भी चर्चा हो रही है।