![पूजा हेगड़े के साथ फिर काम करना चाहते हैं ऋतिक पूजा हेगड़े के साथ फिर काम करना चाहते हैं ऋतिक](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/08/jpo.jpg)
![Hrithik roshan talks about his new film Mohenjo Daro and debutante Pooja Hegde](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/08/jpo.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन, पूजा हेगड़े के साथ फिर काम करना चाहते हैं। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म मोहनजो दारो 12 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है।
फिल्म में ऋतिक रौशन और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिका है। पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रही है। ऋतिक, पूजा के काम से बेहद प्रभावित हैं और उनके साथ फिर काम करना चाहते हैं।
ऋतिक ने कहा मैं तो पूजा की एनर्जी देख कर दंग रह गया था। लगा ही नहीं कि यह उनकी पहली फिल्म है। आज की जेनेरेशन पूरी तैयारी से आती हैं। हमलोग अधिक नर्वस रहते थे पहली फिल्म के वक्त।
पूजा तो भारी-भरकम कॉस्ट्यूम पहना करती थीं और उसे उसमें 12-12 घंटे तक बिठा कर रखते थे लेकिन उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती थी। वह काफी कॉन्फिडेंट हैं और मुझे फिर से उनके साथ कोई फिल्म ऑफर हुई तो मैं जरूर करूंगा।
ऋतिक ने आशुतोष के साथ फिल्म जोधा अकबर में भी काम किया है। ऋतिक ने कहा आशुतोष हर लिहाज से अलग तरह के निर्देशक हैं। वे बारीकियों को काफी तवज्जो देते हैं। आप विश्वास नहीं करेंगी।
उन्होंने इस फिल्म में ‘मोहनजो दारो’ को अपनी नजर से पूरा क्रिएट कर दिया है। हमें किसी रेफरेंस पॉइंट की जरूरत ही नहीं होती थी। उन्होंने पूरी सिटी को क्रियेट किया है।
आशु जैसे निर्देशक के साथ काम करके आपको फेथ मिलता है। आप अपने दायरे से बढ़ कर काम कर पाते हैं। मैं आशुतोष के साथ बार-बार काम करना चाहूंगा।