Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
रितिक ने यामी गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं – Sabguru News
Home Entertainment Bollywood रितिक ने यामी गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

रितिक ने यामी गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

0
रितिक ने यामी गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Hrithik roshan's special message for yami gautam on her Birthday
Hrithik roshan's special message for yami gautam on her Birthday
Hrithik roshan’s special message for yami gautam on her Birthday

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन ने आगामी फिल्म ‘काबिल’ की अपनी सह कलाकार यामी गौतम को उनके 28वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मजाक में कहा कि अगली फिल्म में दोनों सुपरहीरो के किरदार निभाएंगे।

42 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर अभिनेत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि यामी गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आज और हमेशा चमकते रहो। तुम्हारी आंखों में जो चमक है वह कभी खत्म ना हो। और अगली फिल्म में हम सुपरहीरो बनेंगे। बहुत सारा प्यार।

यामी ने उन्हें जवाब दिया कि इसका जन्मदिन का सबसे शानदार शुभकामना संदेश होना तय था। रितिक आपका बहुत बहुत शुक्रिया। और हां चलिए हम फिल्म करते हैं।

यामी और रितिक पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। संजय गुप्ता ‘काबिल’ के निर्देशक हैं और रितिक के पिता राकेश रोशन फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।