![सोहैल खान की अगली फिल्म में काम करेंगी हुमा कुरैशी सोहैल खान की अगली फिल्म में काम करेंगी हुमा कुरैशी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/hukkm.jpg)
![Huma Qureshi to play lead role in Sohail Khan's next film](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/03/hukkm.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी अब सोहैल खान की अगली फिल्म में काम करती नजर आ सकती है।
बॉलीवुड फिल्मकार सोहैल खान दस साल से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सोहैल अब यह फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में ओमकार कपूर लीड रोल में लिए गए हैं।
दो साल पहले सोहैल ने सलमान खान को लेकर फिल्म ‘जय हो’ बनाई थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की लेकिन सलमान स्टारर होने के लिहाज से हिट नहीं मानी गई।
अब सोहैल सीमित बजट की फिल्म की योजना कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग दीपावली के बाद शुरू की जा सकती है। फिल्म का नाम माय पंजाबी निकाह बताया जा रहा है।
सोहैल खान ने वर्ष 2005 में इस फिल्म की योजना अपने भाई सलमान के साथ बनाई थी लेकिन बात नहीं बन सकी। फिल्म में हुमा कुरैशी काम कर सकती है। पिछले कुछ समय से हुमा और सोहैल की नजदीकियां चर्चा का विषय हैं। हुमा की भूमिका को गोपनीय रखा जा रहा है।