

उत्तर 24 परगना। पत्नी के विवाहोत्तर संबंधों के संदेह में उसके पति ने चाकू गोंदकर और र्इंट से मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका का नाम अंजलि मंडल (23) है।
इसके बाद उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी का नाम जयदेव मंडल है। उसका घर उत्तर 24 परगना के बीडा बल्लभपाडा में है।
पुलिस का अनुमान है कि जयदेव को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ संबंध है। जिसके कारण जयदेव ने गुुरुवार की रात अपनी पत्नी अंजिल को चाकू गोंदकर और सिर पर र्इंट का प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के समय दंपती का एकमात्र बेटा और आठवीं का छात्र अपने मामा के घर पर था।
विवाहिता को गंभीर हालत में बारासात अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और आरोपी ने रात को ही थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अंजलि की मां ने उसके पति के खिलाफ अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।