

सबगुरु न्यूज-पाली। नेशनल हाइवे पर चंडावल के पास शनिवार शाम को राजस्थान प्रशासनिक सुधार में विशिष्ट सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर में विशिष्ट सचिव के पद पर कार्यरत श्याम सिंह राजपुरोहित अपनी पत्नी के साथ कार में जयपुर से पाली आ रहे थे। रास्ते में चंडावल के निकट एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राजपुरोहित को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में आईएएस श्याम सिंह राजपुरोहित की पत्नी गीता की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव चण्डावल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।