

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत के मछुआरों को नसीहत देते हुए कहा कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की हिमाकत करेंगे तो हमारी नौ सेना उनपर कार्रवाई करते हुए गोली भी मार सकती है, इसलिए भारतीय मछुआरे हमारे जलक्षेत्र से दूरी बनाए रखें।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री की यह सख्त टिप्पणी ऐसे समय आई है,जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचने वाले हैं और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अभी श्रीलंका की यात्रा पर है।
विक्रमसिंघे ने टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘यदि कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा है तो मैं उसे गोली मार सकता हूं। यदि वह मारा जाता है तो हमारे देश का कानून इसकी इजाजत देता है। यह हमारा जलक्षेत्र है। जाफना के मछुआरों को मछली पकड़ने की इजाजत मिलनी चाहिए। हम लोग मछली पकड़ने से रोक सकते हैं। यहां भारतीय मछुआरे क्यों आते हैंं।