Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
इंदौर : सिर कुचलकर महिला की हत्या, बेटे पर संदेह – Sabguru News
Home Headlines इंदौर : सिर कुचलकर महिला की हत्या, बेटे पर संदेह

इंदौर : सिर कुचलकर महिला की हत्या, बेटे पर संदेह

0
इंदौर : सिर कुचलकर महिला की हत्या, बेटे पर संदेह

Indore : Woman body found dead being crushed head, son suspected

इंदौर। शुक्रवार को सुबह एक महिला को किसी ने सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस को मामले में उसके बेटे पर ही शक है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विश्राम नगर में हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि यहां बने मकान में एक महिला का शव पड़ा है, जिसका सिर पत्थर से कुचला हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की शिनाख्त मधु बाई पति राजू देशमुख निवासी विश्राम नगर के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मृतका के बेटे ने ही मां की लाश की सूचना दी थी।

पुलिस को घटना स्थल से सिलबट्टे का पत्थर भी मिला है, जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है, इसी पत्थर से महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुुंचाया।

पुलिस को उसके बेटे पर ही शक है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वह चोरी की वारदातों में भी लिप्त रह चुका है। बताया जाता है कि मृतका शराब पीने की आदि थी। वहीं उसके पति की पूर्व में मत्यु हो चुकी है।