

कोलकाता। बांग्लादेश, पाकिस्तान के बाद इजराइल-विरोधी आतंकवादी संगठन हिजबुत तहरीर अब भारत में प्रवेश करने की कोशिश में जुटा है। इस संगठन की शुरुआत जेरुसलम में हुई थी। इसके बाद यह संगठन पूरी दुनिया के पश्चिमी देशों में फ़ैल गया।
सूत्रों से खबर है कि इस आतंकवादी संगठन ने पश्चिम बंगाल में अपनी शाखाएँ खोल रही है। केंद्र सरकार के स्वराष्ट्र मंत्रालय ने इस बात की खबर और सतर्कता संदेश सारे राज्यों को दे दिया है। स्वराष्ट्र मंत्रालय को डर है कि कही Hizb ut Tahrir की शाखाओं के जरिये ISIS अपना नेटवर्क पूरे भारत में ना फ़ैल दे।
मंत्रालय सूत्रों से खबर है कि ऐसी घटनाएँ कई पश्चिमी देशों में हो चुकी है और इस जहरीले आतंकी संगठन को भारतीय स्वराष्ट्र मंत्रालय रोकना चाहती है। एक संवाद माध्यम की समीक्षाओं में पता चला है कि यूरोप के कई देशों के हिजबुत-तहरीर के सदस्य आइसिस में शामिल हो गए है।
उल्लेखनीय है कि ऐसी घटनाएँ ब्रिटेन में सबसे ज्यादा देखने को मिली है। सूत्रों से खबर है कि ISIS से जुड़कर आतंकिय कार्य करने से पहले ही इन सभी लोगों को हिजबुत तहरीर में ही इस काम के लिए प्रभावित किया गया।
इन्ही सारी सूचनाओं के आधार पर केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि भारत में ISIS का नेटवर्क हिजबुत तहरीर की ओर से बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि 13 नवम्बर को पेरिस में हुए हमलों के बाद पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार आया है।
इन हमलों के बाद कोलकाता से ISIS से जुड़े हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। पुलिस के एसटीऍफ़ यानि की स्पेशल टास्क फाॅर्स टीम से खबर है कि यह लोग अवैध काम-काज के अलावा कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में बम-विस्फोट और आतंकी हमले जैसे काम की तैयारी कर रहें थे।
एसटीऍफ़ को इन सभी लोगों के पास पाकिस्तान के अवैध दस्तावेज मिले है, जिनसे साफ़ हो जाता है कि पाकिस्तान इन लोगों की मदद कर रहा था।