

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीस सिल्वर स्क्रीन पर वरूण धवन के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
जैकलीन जल्द ही करण जौहर की फिल्म ब्रदर्स की शूटिंग पूरी करने वाली हैं। इस महीने शूटिंग खत्म करने के बाद वह अपनी अगली फिल्म ‘ढिशुम’ की शूटिंग के लिए अबू धाबी जाने वाली हैं। यहां इनका करीब 20 दिनों का शूटिंग शेड्यूल है। यहां एक रोमांटिक सीक्वेंस शूट होने हैं, जिसमें गाने और डांस भी हैं।
फिल्म में जैकलीन वरुण के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भी होंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे। जैकलीन इस फिल्म के लिए पूरा मन लगाकर हिंदी सीख रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक फुल फ्लेज रोल है। इसमें दो लीड ऐक्टर्स हैं। मैंने दो ऐक्टर्स के साथ रॉय में भी काम किया, लेकिन यह फिल्म एकदम अलग थी। इस फिल्म के लिए मैं हिंदी पर बहुत ज्यादा मेहनत कर रही हूं। रोजाना मैं क्लासेज के लिए जा रही हूं।