

जयपुर। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पठानो की मस्जिद रेगरों की कोठी घाटगेट की रहने वाली 24 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पति का दोस्त अकील का घर पर काफी दिनों आना जाना था।
इस दौरान उसने पीडि़ता को अपनी बातों में फंसा कर दोस्ती बना ली। कुछ समय पहले आरोपी बहला-फुसला कर थाना इलाके में स्थित मानपुर सड़वा में ले गया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया। थानाधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
https://www.sabguru.com/gas-delivery-boy-arrested-sexual-harassing-woman-kolkata/
https://www.sabguru.com/women-raped-father-two-son-3-4-year-pali/
https://www.sabguru.com/woman-raped-two-neighbors-pretext-delivering-home/