Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 62 लाख का हिसाब जब्त - Sabguru News
Home Sports Cricket क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 62 लाख का हिसाब जब्त

क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 62 लाख का हिसाब जब्त

0
क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 62 लाख का हिसाब जब्त
jaipur : two held for betting on cricket world cup
jaipur : two held for betting on cricket world cup
jaipur : two held for betting on cricket world cup

जयपुर। राजधानी में कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-जिंबाब्वे क्रिकेट मैच पर लाखों का सट्टा लगाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए युवको से मोबाइल, लेपटॉप पांच हजार रुपए समेत 62 लाख का हिसाब-किताब की पर्चिया भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक मुखबीर ने सूचना दी कि टिक्कीवालो के रास्ते में स्थित एक मकान में भारत व जिंबाब्वे के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा हैं।

इस पर थाना प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर सुबह करीब 9 बजे टिक्कीवालो के रास्ते निवासी निलेश गुप्ता के मकान पर छापा मारा गया।

जिसके दौरान वहां सट्टा लगाते हुए निलेश व ज्ञानचन्द को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल, टीवी, लेपटॉप व 5 हजार रुपए की नगदी के साथ ही 62 लाख रुपए के सट्टे की पर्चियां भी बरामद की हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here