Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
जालोर : बाढ़ग्रस्त सांचौर के सरवाना गांव में 5 बच्चों की डूबने से मौत – Sabguru News
Home Breaking जालोर : बाढ़ग्रस्त सांचौर के सरवाना गांव में 5 बच्चों की डूबने से मौत

जालोर : बाढ़ग्रस्त सांचौर के सरवाना गांव में 5 बच्चों की डूबने से मौत

0
जालोर : बाढ़ग्रस्त सांचौर  के सरवाना गांव में 5 बच्चों की डूबने से मौत
Two kids died after being drowned in Ganga river in Munger

जालोर। जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र सांचोर के शुक्रवार शाम को सारवाना गांव की एक नाड़ी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की सहायता से बच्चों का शव  बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार सरवाना निवासी मुश्ताक खान (15), मूंगे खान (13), नजीर खान (19), गुलाबखां (12) तथा लालू राम पुरोहित (19) गांव की नाड़ी में नहाने के लिए गए थे। अतिवृष्टि के कारण नाड़ी और गहरी हो गयी थी। बच्चों कप इसकी जानकारी नही थी। वे नाड़ी के किनारे कपड़े उतारकर नहाने के लिए घुसे। इस दौरान पांचो डूब गए।

इस घटना का ग्रामीणों को काफी समय तक पता नही चला। नाड़ी के किनारे कपड़े देखे तो ग्रामीणों को लगा कि कोई अंदर नहाने गया है, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। गौर से देखने पर नाड़ी में शव दिखा इससे गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों बच्चों के शव बाहर निकाले। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।