![जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का डाक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का डाक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/10/bri.jpg)
![Jawaharlal Nehru hospital doctor arrested for taking bribe](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/10/bri.jpg)
अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के एक मेडिकल ज्यूरिस्ट को 1500 रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में मेडिकल ज्यूरिस्ट के पद पर कार्यरत डा. नरेन्द्र सिंह हाडा ने परिवादी महेन्द्र सिंह रावत की मेडिकल रिपोर्ट सही बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपए की मांग की थी।
परिवादी ने 1500 रुपए पहले ही दे दिये थे। विभाग के अनुसार गुरुवार अपरान्ह परिवादी 1500 रुपए लेकर चिकित्सक के पंचशील स्थित घर गया जहां उसने चिकित्सक को राशि दी।
इसी दौरान टीम ने चिकित्सक से राशि बरामद कर उसको गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।