

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की जज बन सकती है।
सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का नौवा संस्करण शुरू होने जा रहा है। चर्चा थी कि इस बार इस रियलिटी शो में महिला जज के रूप में जैकलीन फर्नांडीस को पिछले सत्र तक लगातार जज के रूप में शामिल रही मलाइका अरोडा खान के स्थान पर लिया गया था।
लेकिन अब चर्चा है कि चैनल वाले जैकलीन फर्नांडीस के स्थान पर करीना कपूर खान को लेने का विचार कर रहे हैं। चैनल वाले करण जौहर के कहने पर ऐसा कर रहे हैं। करण जौहर, इस डांस शो के लगातार जज के रूप में उपस्थित रहे हैं।
करीना कपूर खान इन दिनों खाली हैं और उन्होंने करण जौहर के उस प्रस्ताव को मान लिया है जिसमें उन्होंने उनसे इस शो की जज बनने के लिए कहा था। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के युवा सितारे वरुण धवन भी इस शो में बतौर जज नजर आएंगे। वरुण धवन पिछले सत्र के जज रहे शाहिद कपूर का स्थान लेंगे।