![गर्भवती की सफर में बिगड़ी हालत, बस में ही करवाई डिलीवरी गर्भवती की सफर में बिगड़ी हालत, बस में ही करवाई डिलीवरी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/busio.jpg)
![jharkhand woman gives birth on rajasthan roadways bus in nagaur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/06/busio.jpg)
नागौर। एक गर्भवती महिला की रोडवेज बस में डिलीवरी करानी पड़ गई। अजमेर-गंगानगर बस में गर्भवती महिला सवार थी। रास्ते में अचानक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। समय कम होने पर बस में ही डिलीवरी कराई गई।
महिला ने बेटे को जन्म दिया। अजमेर गंगानगर बस में अचानक एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। बस में गर्भवती फूलकुमारी पत्नी विनोद सवार थी। फूलकुमारी झारखंड की रहने वाली है।
हालत बिगड़ी देख ड्राइवर बस को परबतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। महिला की हालत बस से उतरने की नहीं थी। तब नर्सिंग स्टाफ ने बस में सवार महिलाओं की मदद से बस में ही डिलीवर कराई।
महिला ने बस में ही पुत्र को जन्म दिया। बाद में महिला व नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सब में दो घंटे लग गए। तब तक बस वहीं रुकी रही।