

जोधपुर। ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को वायुसैनिक पति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि महामंदिर के आरटीओ के निकट नरसिंग नगर की रहने वाली 27 साल की दिलकुश कंवर पत्नी धीरेंद्र सिंह राजपूत ने 22 फरवरी को अपने घर में चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
दिलकुश कंवर की शादी को चार साल हुए थे। उसका आठ माह का बच्चा भी है। पति धीरेंद्र सिंह एयरफोर्स में नौकरी करता है। वहीं उसके पिता शैतान सिंह आईजी कार्यालय जोधपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।
पुलिस ने मृतका के पिता जयपुर निवासी सुमेर सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।
साथ ही पति, ननद और सास को रिपोर्ट में नामजद किया था। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपी पति धीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया।