

लंदन। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के प्रबंधक जोस मोरिन्हो बीते साल तेज गति से गाड़ी चलाने के एक मामले में दोषी पाए गए हैं। इसे लेकर मोरिन्हो पर छह महीने तक वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बीते साल सितम्बर में सरे में मोरिन्हो को 50 मील प्रति घंटे के जोन में 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते पकड़ा गया था। मोरिन्हो पर 2815 डॉलर का जुर्माना भी लगा है। बुधवार को अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। मोरिन्हो हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद नहीं थे।