

नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काट्जू ने अपने एक ताजा ब्लॉग के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी अंग्रेजों के एजेंट थे जिन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाया। काटजू ने लिखा है कि गांधी अंग्रेजों के ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर काम करते थे।
काटजू ने बापू पर निशाना साधते हुए लिखा है कि उनकी वजह से देश को काफी नुकसान हुआ। महात्मा गांधी के भाषणों और अखबारों में छपे उनके लेख को देखकर यही लगता है कि उनका हिंदुओं के प्रति खास झुकाव था। काटजू ने आगे लिखा है कि गांधी की सभाओं में अक्सर हिंदू भजन रघुपति राघव राजा राम के बोल सुनाई देते थे। गांधी अंग्रेजों के डिवाइड एंड रुल की पॉलिसी पर काम करते थे।
काटजू इससे पहले भी अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहे हैं। काटजू ने इस ब्लॉग में तीन प्वांइट में यह बात लिखी है। काटजू ने गांधी की अर्थव्यवस्था से जुडी़ नीतियों पर भी प्रश्न खड़े किये हैं।