
मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर नसरूद्दीन साह सिल्वर स्क्रीन पर अपने से काफी कम उम्र वाली कल्कि कोचलीन के साथ रोमांस करने जा रहे हैं।
लंदन पेरिस न्यूयार्क का निर्देशन कर चुकी अनु मेनन अब वेटिंग नामक फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म में नसीर और कल्कि का चयन किया गया है।

बताया जाता है यह फिल्म दो अजनबियों के बारे में है जिन्हें नहीं पता कि वे जिंदगी में क्या करना चाहते हैं और वे कोमा में रहे अपनों का इंतजार करते हुए एक अस्पताल में मिलते हैं। कल्कि और नसीर दोनों रंगमंच के प्रति रूचि रखते हैं।