![केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/06/tripathijo.jpg)
![Keshari Nath Tripathi sworn in as bihar governor](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/06/tripathijo.jpg)
पटना। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडपम सभागार में राज्यपाल के रूप में उन्हें शपथ दिलाई गई।
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने एक सााधारण समारोह में केशरी नाथ त्रिपाठी को पद की शपथ दिलाई।
इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित राज्यमंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। त्रिपाठी बुधवार की शाम कोलकता से पटना पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने बिहार के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को अगली सूचना तक बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा था। गौरतलब है कि त्रिपाठी इससे पहले भी बिहार के प्रभारी राज्यपाल का पद संभाल चुके हैं।