

सिरोही। सिरोही में सुथारवास स्थित खत्री समाज के हिंगलाज माता मंदिर परिसर में हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को के दूसरे दिन बुधवार को हनुमान प्रतिमा का अभिषेक किया गया।
महोत्सव में सुबह से ही समाज बंधु मंदिर परिसर में उमडऩे लगे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सवेरे हनुमत मूर्ति का पूजन किया गया। लाभार्थियों ने मूर्ति का अभिषेक किया। हनुमत सहस्त्रनाम यज्ञ में यजमानों ने आहूतियां दी। यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद महाआरती हुई।
सवेरे साढ़े दस बजे शुभ मुहूर्त पर जीर्णोद्धार किए गए मंदिर की प्रतिष्ठा, कलश स्थापना तथा इसके शिखर पर ध्वजा एवं दण्ड की स्थापना की गई। स्थापना के दौरान समाज के महिला पुरुष नृत्य में मशगूल दिखे।

इस दौरान ताराचंद खत्री, प्रकाशचंद्र खत्री, प्रवीण खत्री, खुशवंत खत्री, कांतिलाल खत्री, महेन्द्र खत्री, हरीश खत्री, गिरीश खत्री, योगेश खत्री, तरूण खत्री, नरेन्द्र खत्री, अमृतलाल खत्री, धनराज खत्री, प्रदीप खत्री, राजेन्द्र खत्री, हरीश खत्री, धीरज खत्री, रोहित खत्री, कपिल खत्री, विजयकुमार खत्री समेत समाज बंधु उपस्थित थे।

प्रसादी में उमड़े लोग
प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। इसमें समाज के महिला-पुरुष और बच्चे भी उमड़े। लोगों में महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।
भजन में झूमे श्रोता
स्थापना दिवस के अंतिम दिन रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इसमें भजन कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात तक भजनों का आनन्द उठाया।